कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने बुरहानपुर में कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित कर एमआईएम पर साधा निशान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने बुरहानपुर में कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित कर एमआईएम पर साधा निशान | New India Times

भारतीय राजनीति के चाणक्य के नाम से प्रसिद्ध कांग्रेस के दिग्गज नेता, राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार की रात्रि में लगभग 8.00 बजे बुरहानपुर में ठाकुर शिवकुमार सिंह की प्रतिमा के पास, जय स्तंभ पर कांग्रेस के बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 के प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया के समर्थन में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जनता जनार्दन के समक्ष अपने चिर परिचित अंदाज़ में अपनी बात रखी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

दिग्विजय सिंह कहा कि सर्वे में बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया का नाम था, इसलिए कांग्रेस ने शेरा भैया को टिकट दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) पार्टी) भाजपा को जिताने के लिए मैदान में खड़ी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री एक कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा एमआईएम पर बड़ा प्रहार किया। भाजपा पर उन्होंने धर्म आधारित राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो धर्म का उपयोग राजनीति में करते हैं। मैं उनके खिलाफ हूं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ₹ 01 लाख चंदा दिया और मैं ने ₹ 01.11 लाख का चंदा दिया। मैं धर्म की राजनीति नहीं करता।

आम सभा को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस उम्मीदवार ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया, ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के शहर अध्यक्ष रिंकू टांक, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष देवताले, भाजपा से कांग्रेस पर शामिल हुए प्रखर वक्ता मोइन अख्तर अंसारी, मोमिन जमात के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता शाह परवेज़ सलामत, कांग्रेस महामंत्री दुर्गेश शर्मा बंटी, कांग्रेस नेता अधिवक्ता निखिल खंडेलवाल, मोहम्मद इस्माइल अंसारी आलम सेठ, सफदर पहलवान, डॉक्टर फरीद क़ाज़ी,शब्बीर रावलपिंडी वाला अधिवक्ता, आदित्य वीर सिंह ठाकुर, एडवोकेट इदरीस खान बहादुरपुर आदि ने संबोधित किया। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए श्री मोइन अंसारी के साथ पत्रकारों के सवालों के जवाब भी बेबाकी से दिए और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article