बहराइच में पहली बार आयोजित संभागीय शस्त्रीय संगीत प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच में पहली बार आयोजित संभागीय शस्त्रीय संगीत प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन | New India Times

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के द्वारा एवं जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच व नटराज संगीत एवं चित्रकला प्रशिक्षण केंद्र के सहयोग के द्वारा बहराइच में पहली बार आयोजित संभागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक कराया गया। यह प्रतियोगिता अकादमी के द्वारा हर साल पूरे प्रदेश के 18 मंडलों में किया जाता है इस बार यह सौभाग्य बहराइच को मिला जिसमे बहराइच के बच्चो ने बहुत कम समय में अच्छी भागीदारी दिखाई। गायन वादन और नृत्य में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। अकादमी द्वारा भेजे गए निर्णायक मंडल के द्वारा बच्चों का ऑडिशन हुआ और जो भी बच्चे फर्स्ट आए हैं उन्हें उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के मंच पे अपनी प्रस्तुति देने होगी।

बहराइच में पहली बार आयोजित संभागीय शस्त्रीय संगीत प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन | New India Times

संस्थान के अध्यक्ष जसवीर सिंह जी ने बताया कि ऐसे अवसरों से जनपद बहराइच एवं देवी पाटन मंडल जैसी जगह पर रह रहे कलाकारों को एक प्रोत्साहन मिलता है एवं जो हमारी धरोहर है शास्त्रीय गायन वादन नृत्य उसका हम संरक्षण कर पाते है और अकादमी का हम तहे दिल से शुक्रिया अदा करते है की उन्होंने ये अवसर इस बार बहराइच को दिया। बहराइच से काजल अग्रहरी उपशास्त्रीय संगीत में प्रथम, शास्त्रीय संगीत में सरगम शर्मा, गिटर में गुरजाप सिंह, बसुरी में आदित्य त्रिपाठी, कथक में स्वेक्षा जैन, अवनी, गरिमा पांडे एवं पिंकी , बाल वर्ग गायन में अवनेश को प्रथम पुरस्कार दिया गया है। बाकी और सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ये सभी बच्चे अब लखनऊ में अपनी प्रस्तुति देने ले लिए जायेंगे। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष जसवीर सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा पांडे, सयोजक पंकज कुमार, सदस्य शिवम कुमार, पिंकी, तान्या पूरी, अब्युध्य, एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी से कार्यक्रम सयोजक ध्रुवेंद्र विक्रम सिंह, एवं निर्णायक मंडल में श्री अरुण मिश्रा जी तबला विशेषज्ञ, श्रीमती रिचा जोशी जी गायन विशेषज्ञ, एवं श्री आयुष श्रीवास्तव कथक विशेषज्ञ व नवोदय विद्यालय बहराइच के संगीत शिक्षक अजय शर्मा आदि लोग शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article