भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी के समर्थन में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने किया जनसंपर्क | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी के समर्थन में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने किया जनसंपर्क | New India Times

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के समर्थन में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सघन जनसंपर्क कर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु आव्हान किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चिटनिस का जगह जगह पर पुष्प वर्षा एवं आरती उतारकर स्वागत किया।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चिटनिस नागुलखेड़ा, गव्हाना, हतनूर एवं बोहरडा सहित अन्य ग्रामों में जनसंपर्क कर मतदाताओं को भाजपा सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना काल में गरीबों की चिंता की। कभी कोई गरीब भूखा नहीं सोया। प्रधानमंत्री ने अब आने वाले पांच साल तक और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की घोषणा की है। उज्वला योजना हो या किसानों के बैंक खातें में सीधे रूपए आने का इसका फायदा बुरहानपुर की जनता को हो रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article