मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी को बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा में बड़ी बगावत सामने आ रही है। भाजपा के दिवंगत सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के सुपुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान भी बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 से टिकट के प्रबल दावेदार थे और बीजेपी आला कमान ने उन्हें दो बार आश्वासन देने के बाद उनके साथ दगा करके आला कमान ने बीजेपी की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित करने के बाद से बगावत का सिलसिला आज दिनांक तक जारी है। गुरुवार को भी भाजपा के लगभग 1 दर्जन बड़े पदाधिकारी ने अपने त्यागपत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नाम लिख कर प्रेषित किए थे, जिसे स्वीकार कर लिए जाने के समाचार हैं।
उसी क्रम में आज शुक्रवार को दोपहर में दिवंगत भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के सुपुत्र एवं भाजपा के बागी नेता और बुरहानपुर से निर्दलीय उम्मीदवार हर्षवर्धन सिंह चौहान के नेतृत्व में लगभग 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने ट्रक पर सवार होकर (जो निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान का चुनाव चिन्ह है) संजय नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर सामूहिक रूप से बोलकर अपने त्यागपत्र भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे को प्रस्तुत किए। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 से भाजपा का टिकट न मिलने से नाराज होकर भाजपा से बगावत करने वाले युवा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान, जिन्हें ने भाजपा से बगावत करके बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरके निर्दलीय उम्मीदवार हैं, के तीखे तेवरों में नज़र आए।
भाजपा पलक मां के वरिष्ठ नेताओं के समझाने पर भी वे अपनी बात पर न केवल अटल रहे हैं, बल्कि बड़े लोगों की बात को नकारते हुए पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उन्होंने यह कहा कि मैं जीतने के बाद आपका आशीर्वाद लेने आ रहा हूं। युवा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान की बगावत से भाजपा की अंदरुनी बुनियादी खेलने के समाचार हैं। बकौल हर्षवर्धन सिंह चौहान के अभी और इस्तीफे आएंगे और हम छल कपट करने वाले भाजपा नेताओं को बाहर करके वफादार भाइयों की भाजपा गठित करेंगे। हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष ने हमारी भावनाओं को समझा है और अगर वह दिल पर हाथ रखकर यह स्वीकार कर लें कि टिकट सही आवंटित हुआ है तो मैं भी स्वीकार कर लूंगा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बीजेपी के बागी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते हुए कहा कि मैं आपकी भावनाओं को प्रदेश कार्यालय भेज कर आपकी भावनाओं से अवगत करा दूंगा। भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष से भेंट के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी जी वाजपेई की समाधि अटल स्मृति पर मत्था टेक कर नमन किया, उसके बाद ज़िला भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपनी बात को जिला अध्यक्ष के समक्ष रखा।
