निर्वाचन में कमीशनिंग कार्य मोस्ट इंपॉर्टेंट, आवश्यक सावधानियां बरतते हुए ध्यानपूर्वक करें | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

निर्वाचन में कमीशनिंग कार्य मोस्ट इंपॉर्टेंट, आवश्यक सावधानियां बरतते हुए ध्यानपूर्वक करें | New India Times

जिले में जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत व्यापक तैयारियांँ की जा रही है। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार परमानंद गोविंजीवाला ऑडिटोरियम में कमीशनिंग कार्य हेतु प्रशिक्षण आयोजित रहा।

प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शंकरलाल सिंगाडे़ ने बताया कि ईवीएम कमीशनिग निर्वाचन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इससे ही मतदान निर्बाध रूप से संपन्न होते हैं। कमीशनिग का कार्य अति महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि टीम भावना से समय का अनुपालन करते हुए कार्य सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कमीशनिंग के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से अवगत कराया। प्रशिक्षण में बताया गया कि, ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीन की बेहतर तरीके से जांच कर ली जायें। प्रशिक्षण में डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमति पल्लवी पुराणिक, नेपानगर रिटर्निंग ऑफिसर श्री अजमेर सिंह गौड़, सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article