मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुधवार को बुरहानपुर नगर आगमन पर उन्हें राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत की ज़िला इकाई बुरहानपुर की ओर से इकाई के प्रदेश महासचिव मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला के नेतृत्व में उनकी टीम के साथ ज्ञापन सौंपा गया। पत्रकारों की सुध लेने पर प्रदेश महासचिव मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला व जिला अध्यक्ष बनवारी मेटकर ने सीएम को धन्यवाद दिया, वहीं बुरहानपुर में जिला मीडिया सेंटर खोले जाने की मांग की। इसके साथ प्रदेश के पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत की ज़िला इकाई बुरहानपुर की ओर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की गई है। मुख्यमंत्री ने मांगों पर ध्यान देने का आश्वासन दिया। इस दौरान टीम मुलायम वाला एवं टीम मेटकर मौजूद थी।
