अनुसूचित जाति कांग्रेस देवरी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष के नेतृव्य में महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अनुसूचित जाति कांग्रेस देवरी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष के नेतृव्य में महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

सागर ज़िले की खुरई तहसील में दलित युवक की हत्या कांड, एवं देवरी के ग्राम पंचायत खमरिया के लोगों को पक्की सड़क स्वीकृत कराने के संबंध में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मार्गदर्शन में देवरी अनुसूचित जाति विभाग ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र जाटवके नेतृव्य में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका पुलिसचौकी पर एकत्रित होकर मोटर साइकिलों के काफिलों के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ़ नारेबाज़ी करते हुए एसडीएम ऑफिस पहुँचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें मांग की गई कि सागर ज़िले की खुरई तहसील के अर्तगत आने वाले ग्राम बरोदिया नोना गिर में अहिरवार समाज के युवक पर दबंग व्यक्तियों के द्वारा मारपीट कर दलित युवक को मौत के घाट उतार दिया गया, वहीं बीच बचाव में दलित युवक की माँ आयी तो उन्हें भी दबंगो ने निर्वस्त्र कर नग्न अवस्था में सड़क पर घुमाया इस घटना की हम सभी बहुत ही निंदा करते है हम सभी मांग करते है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद हेतु पच्चीस लाख की सहायता राशि एवं शासकीय नोकरी प्रदान की जाये एवं पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते है साथ ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर फांसी की सजा दी जाये एवं आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जावे अन्यथा हम सभी दलित बर्ग काग्रेसी पूरे म.प्र. में उग्र आंदोलन करने पर विवश हो जायेगे।

इस दोरान ज्ञापन कार्यक्रम मै पार्षद त्रिबेन्द्र जाट, राकेश चौरसिया पूरन जाटव ,संतोष जाट शिवम, राजकुमार ,लखन मनोहर गोलू रजक ,आदर्श यादव, जीवन लाल, जय कुमार, धमेन्द्र साहू , लखन रजक, श्रीराम, कैलाश, शुभम,जगदीश , रविंद आदि सैकडो की संख्या मै लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article