छिंदवाड़ा में आदिवासी युवक से मारपीट के बाद आदिवासी यूवाओ ने चांद में चक्का जामकर जम कर काटा बवाल | New India Times

अबरार अहमद खान/मो मुजम्मिल, छिंदवाड़ा/भोपाल (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा में आदिवासी युवक से मारपीट के बाद आदिवासी यूवाओ ने चांद में चक्का जामकर जम कर काटा बवाल | New India Times

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में आदिवासी युवक से मारपीट के बाद आदिवासी संगठनों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए आदिवासियों ने मारपीट के बाद आरोपी की दुकान में तोड़ फोड़ कर सड़क पर टायर जलाकर चक्का जाम कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विनय कवरेती अपने दोस्त के साथ पेट्रोल डलवाकर लौट रहा था, इसी दौरान दीपेश सोनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर विनय कवरेती के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चांद पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन आरोपी के खिलाफ हुई कार्यवाही से असंतुष्ट आदिवासी यूवाओ ने चांद में चक्का जामकर जम कर बवाल काटा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर टायर वह अन्य समान आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के चौपहिया एवं दो वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी। प्रदर्शनकारियों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। वहीं एएसपी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि अभी अस्पताल की रिपोर्ट आने का इंतज़ार है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आपोपियों पर शख्त एक्शन लिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article