मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक के 350 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय मराठा सेवा संघ, ज़िला ईकाई बुरहानपुर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमान कामाजी पवार की अध्यक्षता एवं जीजा माता के पिताजी श्रीमंत राजे लखुजी राव जाधव के वंशावली के शिवाजी राजे जाधव संत तुकाराम महाराज के वंशावली के अशोक महाराज मोरे की उपस्थिति में जिले के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रविवार 27 अगस्त 2023 को प्रातः 11:00 बजे से स्वर्गीय परमानंद गोविंद जी वाला ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले आइएएस ज्ञानेश्वर पाटिल, राजेश पाटील, आर भोंसले, सृष्टि देशमुख, स्वप्निल वानखेडे, प्रतीक ठूबे अपनी ओजस्वी वाणी से समाज एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। यहीं पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले विशेष अतिथियों का सम्मान भी किया जाएगा। मराठा सेवा संघ के सुनील महाजन, गजेंद्र पाटील, कमलेश महाजन ने समाज बंधुओ से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
