रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लम्बे अरसे से संचालन का इंतजार कर रहे ऊर्जा महिला डेस्क कक्ष का शनिवार कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी विनायक वर्मा के हाथों विधिवत शुभारम्भ हुआ। नपाध्यक्ष किरण, जीतिका विश्वकर्मा ने सोसायटी की महिला सदस्यों, नपा के जनप्रतिनिधियों के साथ ज़िले के दोनों अधिकारियों की अगवानी की।
कक्ष का उद्घाटन करते हुए कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऊर्जा महिला डेस्क अभियान एक बड़ी पहल है हम उम्मीद करते हैं कि इससे महिलाओं के पारिवारिक विवाद समेत अन्य समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से हो सकेगा। एसपी विनायक वर्मा ने थाना परिसर में ऊर्जा महिला डेस्क के संचालन को उपलब्धि बताया उन्होंने कहा इससे ग्रामीण महिलाओं को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए लंबी दूरी तय
नहीं करनी पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर ही बातचीत समझाइस से उनकी पारिवारिक समस्याओं को समाधान निकालने में मदद मिलेगी, कोई भी परिवार टूट कर बिखरेगा नहीं। इस मौके पर अतिरिक्त कलेक्टर तनुश्री, एसडीएम नेहा सोनी, एसडीओपी केके अवस्थी, नायब तहसीलदार राजीव नेमा स्थानीय नेत्रियां तथा दमुआ नवेगांव का पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा ।
