युवती की तीसरे दिन घाघरा नदी में तैरती हुई मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

युवती की तीसरे दिन घाघरा नदी में तैरती हुई मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम | New India Times

बहराइच के तहसील महसी क्षेत्र के स्थानीय पता बरवलिया निवासी विनोद कुमार की पुत्री रुबी देवी उम्र 19 वर्ष की घाघरा नदी में दिनांक 30 जुलाई दिन रविवार को दोपहर में हवन की राख प्रवाहित करने गई थी पैर फिसलने से बिकराल रुपी घाघरा के पानी ने अपने आक्रोश में समाहित कर लिया था, एनडीआरएफ के कड़ी मशक्कत के बाद भी लाश का कोई अता पता नहीं मिल सका था।

परिजनों ने निजी नाव से खोज बीन जारी रखा। आज तीसरे दिन मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घटना स्थल से कुछ दूरी पर लाश उतराती हुई दिखी तो परिजनों ने लाश को बाहर निकालकर बौंडी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article