हटा सिविल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने की हड़ताल, काम काज रहा बन्द, एक व्यक्ति ने अव्यवस्था के चलते दी थी आंदोलन की चेतावनी | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

हटा सिविल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने की हड़ताल, काम काज रहा बन्द, एक व्यक्ति ने अव्यवस्था के चलते दी थी आंदोलन की चेतावनी | New India Times

जिले की स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे और अगर कोई मरीज़ का परिजन आवाज़ उठाये तो सभी स्वास्थ्य कर्मी एक राय होकर उस व्यक्ति का विरोध करने आंदोलन पर हो जाते हैं आमादा ताकि कोई भी आम नागरिकों में से इन स्वास्थ्य कर्मियों की कमियों को कभी उजागर करने की हिमाक़त ना कर सके ऐसा ही हुआ है जिले के हटा सिविल अस्पताल में।

हटा सिविल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने की हड़ताल, काम काज रहा बन्द, एक व्यक्ति ने अव्यवस्था के चलते दी थी आंदोलन की चेतावनी | New India Times

दरअसल हटा के निवासी शंभु शर्मा की सर्प दंश से मौत हो जाने के बाद उसके बेटे शुभम शर्मा द्वारा एक वॉयरल किए गए वीडियो जिसमें हटा सिविल अस्पताल में व्याप्त गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई थी सिर्फ चेतावनी लेकिन उस चेतावनी पर अमल होता कि उससे पहले सिविल अस्पताल के समस्त स्वास्थ्य कर्मियों सहित डॉक्टर सक्रिय हुए और आंदोलन की पहल यहीं से शुरू कर दी गई। भर्ती मरीजों को राम भरोसे छोड़ समस्त अस्पताल स्टाप इखट्ठा हुआ और कामकाज बंद कर हड़ताल पर चला गया। इस बीच चेतावनी देने वाले शुभम शर्मा पर डॉक्टर अनंत कुमार की रिपोर्ट पर प्राथमिकी दर्ज की कराई गई।

श्री शर्मा के परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर उपजे विवाद के बाद सोमवार को डॉक्टर्स सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन पर आमादा रहे एकत्रित होकर एस डी एम कार्यालय पहुँचे। जहाँ हटा सिविल अस्पताल का समस्त स्वास्थ्य अमले ने एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार को एक ज्ञापन सौंपा और आरोपियों  पर कार्यवाही करने की माँग की। अस्पताल में ड्यूटी डाक्टर सौरभ जैन के साथ शुभम शर्मा के भाई मुकुल शर्मा सहित अन्य लोगों पर अभद्रता के आरोप लगे और डाक्टरों की शिकायत पर हटा थाने में मामला दर्ज हुआ उसके बाद स्वास्थ्य अमला गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article