विदिशा में घटित घटना को लेकर विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था द्वारा राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मध्यप्रदेश), NIT:

विदिशा में घटित घटना को लेकर विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था द्वारा राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

में आए दिन हो रहे महिला अत्याचार और उत्पीड़न को लेकर विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था के सदस्यों और पदाधिकारियों ने संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम बुरहानपुर की नायब तहसीलदार सुश्री मंजू कुमारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया है। विगत कुछ दिनों पूर्व मध्य प्रदेश विदिशा में गरीब ब्राहम्ण परिवार के साथ दबंगों ने अत्याचार किया, जिसके कारण पिता-पुत्री को आत्महत्या जैसा क़दम उठाना पड़ा।
विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व नगर निगम स्पीकर श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा के मुताबिक विदिशा में गरीब ब्राह्मण के पिता और बेटी को दबंगों ने प्रताड़ित किया था। जिसके कारण दोनों ने ही आत्महत्या जैसा क़दम उठाया। वहीं एमपी के दमोह में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के विरोध में यह ज्ञापन सौंपा गया है। मीडिया प्रभारी नूतन दुबे ने बताया प्रदेशभर में आए दिन गरीब ब्राह्मणों को अत्याचार का शिकार होना पड़ रहा है,जिसके कारण हमने एक जुट होकर बेटियों के लिए आवाज़ उठाई है। ज्ञापन सौंपते वक्त पायल अवस्थी, अमिता शुक्ला, सविता मिश्रा, आशा तिवारी, विभा तिवारी, राधा तिवारी, दुर्गा दीक्षित, डाॅ अनुपमा दीक्षित, कविता तिवारी और रेखा शर्मा मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.