अखिलेश की हत्या में एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरा आरोपी पुराने मुकदमे में न्यायालय में कर चुका है आत्मसमर्पण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अखिलेश की हत्या में एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरा आरोपी पुराने मुकदमे में न्यायालय में कर चुका है आत्मसमर्पण | New India Times

थाना चौक कोतवाली छेत्र स्थित मोक्षधाम (शमशान घाट) में हिस्ट्रीशीटर अखिलेश गुप्ता की 8 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर की गई थी जिसका कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने अखिलेश गुप्ता की हत्या में जांच की तो बबलू नि0 मोहल्ला एमनजई जलालनगर थाना सदर बाजार, रूपेश कुमार नई बस्ती अजीजगंज थाना चौक कोतवाली नाम प्रकरण में आए।

कुँवर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली के नेतृत्व में अपर प्रभारी निरीक्षक पवन शर्मा, उ0 नि0 कुलदीप कुमार आदि पुलिस टीम ने रूपेश कुमार निवासी अजीजगंज थाना चौक कोतवाली को नगर निगम पार्क की दीवार के पास से गिरफ्तार कर एक अवैध तमंचा दो कारतूस बरामद किया।

दूसरा आरोपी बबलू निवासी एमनजाई जलालनगर थाना सदर बाजार ने अपने पुराने मुकदमे में 408/2012
154/12 धारा 302 में 14 जुलाई को शाहजहांपुर न्ययालय में आत्मसमर्पण कर चुका है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.