स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान को लेकर नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित बृहद स्वच्छता रैली को मंत्री खन्ना ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान को लेकर नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित बृहद स्वच्छता रैली को मंत्री खन्ना ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | New India Times

स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान को लेकर नगर निगम के तत्वावधान में बृहद स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हरी झंडी दिखाकर न सिर्फ रवाना किया वरन रैली का नेतृत्व भी किया। खिरनीबाग रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली सुभाष टावर (घण्टाघर) पर सम्पन्न हुई जहां यह रैली एक बृहद सभा मे परिवर्तित हो गई।

एक रैली गांधी पार्क से चारखम्भा, चौक, मंडी, कच्चा कटरा होते हुए घण्टाघर आकर समायोजित हो गयी।
सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि खन्ना ने लोगों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। इस बाबत उन्होंने सभी को शपथ भी दिलायी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में भी सभी प्रतिभाग कर अपने महानगर को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए समग्र प्रयास करें।

सांसद अरुण कुमार सागर व महापौर अर्चना वर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर अनुकृति नाट्य मंच द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।

रैली में बैण्ड स्काउट गाइड, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, अटसलिया, रोटी गोदाम , सरदार पटेल हिन्दू इंटर कॉलेज, डॉ सुदामा प्रसाद, आर्य महिला इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एनसीसी, लीड कान्वेंट, नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, आकांक्षा पब्लिक इंटर कालेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, स्वामी धर्मानन्द सरस्वती इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, दैवी प्रसाद इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तथा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं समेत स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

नगर निगम के स्वच्छता ब्राण्ड अम्बेसडर कवि डॉ इन्दु अजनबी के संचालन में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डीआइओएस हरवंश कुमार, बीएसए रणवीर सिंह, उपसभापति वेदप्रकाश मौर्य, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्र, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महामंत्री नवनीत पाठक,सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, डॉ हेमेन्द्र वर्मा, पूनम मेहरोत्रा, स्वच्छता प्रभारी अल्पना श्रीवास्तव, डॉ पूजा त्रिपाठी पाण्डेय, डॉ राकेश दीक्षित, वैभव खन्ना, कुलदीप सिंह दुआ, दपिन्दर कौर, अनिल मालवीय, निकहत परवीन, तराना जमाल, रचना चांदना, नीतू गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, क्षमा वर्मा, पार्षद गणों समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

अन्त में आभार नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा ने व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.