अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के न्यू काबड़ खाना स्तिथ दावत शादी हाल में लोहार समाज अध्यक्ष पद का चुनाव कल रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे बीच किया जा रहा है। जिस में अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। आप को बता दें कि प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ गली-गली में जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। प्रत्याशियों के परिजन भी मतदाताओं को तरह-तरह से रिझाकर अपने पक्ष में मतदान करने का जतन कर रहे हैं। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं साथ ही साथ प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने के लिए तरह-तरह के वादे भी कर रहे हैं। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि मतदाता किस प्रत्याशी को अपना वोट देकर जीत दिलाने का काम करेंगे।
वहीं लोहार समाज अध्यक्ष पद के चुनवान को लेकर मौलाना अबुल हसन फैज़ी ने भी मतदाताओं से अपील की है कि आप ऐसे प्रत्याशी को चुनें जो समाज के कार्य को ठीक ढंग से अंजाम दे सके और गरीबों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे। आप अपना वोट ऐसे प्रत्याशी को दें जो ज़रूरत के वक्त आप के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहे।
