भाजपा ने पितृ पुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें याद कर किया श्रद्वा सुमन अर्पित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

भाजपा ने पितृ पुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें याद कर किया श्रद्वा सुमन अर्पित | New India Times

भाजपा के पितृ पुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर ज़िला भाजपा कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभु राठौर के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ शरद विजयवर्गीय,दीपक पवार ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया।
श्री प्रभु राठौर ने कहा कि आज श्रद्धेय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती हैं। देशभर के भाजपा के सभी कार्यकर्ता उनके श्रीचरणों में श्रद्वा के सुमन अर्पित कर रहे हैं। डॉ. मुखर्जी ने संपूर्ण देश को एक सूत्र में बांधने का जो संकल्प दिया था। डॉ. मुखर्जी के देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे के संकल्प को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार पूरा कर रही है। आज हम उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संकल्प को पुनः याद कर रहे हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभु राठौर, भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ शरद विजयवर्गीय श्याम नायक,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर नितेश अग्रवाल, मंडल प्रभारी जगदीश जाट, दीपक शर्मा, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, दीपक पवार, संजय मकवाना, मंडल महामंत्री राजेश डाबी, राजेश हारोड़, श्याम मालवा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बादल मालवीय, करण पटेल, अर्पित पटोंदिया,हुकुम लश्करी, मनीष प्रधान, अनिल जैन बाबा, राकेश दुर्गेश्वर, जसप्रीत डंग, महेश बोड़ाने,कुसुम सोलंकी, विष्णु चौधरी रॉकी आहूजा, गौरव जाट,,साबिर खान, शफीक जमा खान, पराग भोसले सहित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.