रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर में बीच बाजार से रात्रि 10:30 बजे चोर मोटर साइकिल चुरा ले गया। मोटरसाइकिल मालिक अनुराग राठौड़ ने बताया कि मेरी गाड़ी पल्सर एमपी 45 एमजे 7774 घर के सामने ही खडी थी जो चोरी हो गई। अनुराग ने बताया कि रात्रि में जब बारिश हो रही थी तो चोर ने बारिश का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया।
अनुराग ने बताया के जब मैं अपनी मोटर साइकिल को घर के अंदर रखने के लिए घर से बहार आया तो पता चला, आसपास ढूंढने के बाद नहीं मिली तो पुलिस थाने पर आवेदन दिया।
चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।
इसी तरह पूर्व में भी नगर से पल्सर मोटर साइकिलें चोरी हुई हैं जिनका आज तक पता नहीं चला।
