गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बौद्ध विहार काजीपुरा में किया वृक्षारोपण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बौद्ध विहार काजीपुरा में किया वृक्षारोपण | New India Times

बौद्ध विहार काजीपुरा में गुरु पुर्णिमा के उपलक्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 60 पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धौलपुर एसडीएम अनूप सिंह तथा विशेष अतिथि के रुप में तहसीलदार धौलपुर धर्म सिंह उपस्थित रहे। जिनका माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि के द्वारा भूमि दानदाता प्रसादी लाल का स्वागत किया गया। वृक्षारोपण से पूर्व बौद्ध वंदना की गई उसके उपरांत उपस्थित जनसमूह द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में सहायक लेखाधिकारी मांगीलाल आर्य, प्रसादी लाल जी, भूमि दान दाता, सुल्तान सिंह नेताजी, जल सिंह नुनहेरा, बृजेश व्यास, अर्जुन सिंह, मोतीलाल धौर्य, कुमार सेन, कुमारसैन सिरोही, विनोद कंचन, राकेश राजोरिया, लोकेंद्र बौद्ध, सौरव कुमार बौद्ध, नौबत लाल कैन, मंगल सिंह, केदार सिंह, डॉ बीएस यादव, श्रीमती बबीता यादव, रामदास हरिदास एवं भारतीय बौद्घ महासभा के तमाम पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में रोशन लाल जी बौद्ध अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखा धौलपुर के द्वारा सभी पधारे गए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.