भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने मनाया चिकित्सक दिवस, जिले में 30 से अधिक वर्षों से निःस्वार्थ सेवा कर रहे चिकित्सकों का हुआ सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने मनाया चिकित्सक दिवस, जिले में 30 से अधिक वर्षों से निःस्वार्थ सेवा कर रहे चिकित्सकों का हुआ सम्मान | New India Times

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ बुरहानपुर द्वारा चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुरहानपुर जिले में विगत 30 से अधिक वर्षों तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी निस्वार्थ सेवाएं देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान किया गया जिसके तहत डॉ.रमेश कापड़िया , डॉ. एम पी गर् , डॉ. के पी श्रोत , डॉ. एच बी सुगंधी, डॉ. जैनुद्दीन बोहरा साहब का शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा अध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा की कोराेना में चिकित्सकों ने जो सेवा दी वह कभी भुलाई नहीं जा सकती।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ मनोज अग्रवाल ने कहा कि मानवता की सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने दुनिया में अहम योगदान दिया है। मानव सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले सभी चिकित्सको को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की बहुत – बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे,चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ मनोज अग्रवाल,सह संयोजक श्री आर.पी.श्रीवास्तव,श्रीमती उमा कपूर,श्रीमती संध्या कदवाने, सुनील कपूर,श्री गजेंद्र सिंह वर्मा, कृष्णा शाह, योगेश चिते आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article