खाद्य विभाग के प्रबंधक एवं विक्रेताओं की मासिक बैठक संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

खाद्य विभाग के प्रबंधक एवं विक्रेताओं की मासिक बैठक संपन्न | New India Times

एसडीएम श्री सुनील कुमार झा की अध्यक्षता में झाबुआ, राणापुर एवं रामा विकासखंड के खाद्य विभाग के प्रबंधक एवं विक्रेताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में माह जून में कम वितरण करने वाले विक्रेताओं से कम वितरण का कारण जानकर वितरण, Ekyc एवं मोबाइल सीडिंग में प्रगति लाने हेतु आदेशित किया साथ ही प्रबंधकों को एक पत्रक बनाकर दिया गया जिसमें उनके द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को प्रगति रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी। माह जुलाई के अन्न उत्सव की तैयारी की चर्चा की गई एवं अन्न उत्सव के दौरान 50% वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसकी समीक्षा अन्न उत्सव के तुरंत बाद की जाएगी। अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
बैठक में झाबुआ के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरेश तोमर, राणापुर के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र सिंह एवं जिला आपूर्ति अधिकारी संजय पाटिल उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article