मध्यान भोजन, सांझा चूल्हा से संबंधित समस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

मध्यान भोजन, सांझा चूल्हा से संबंधित समस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

नारी शक्ति विकास महिला मंडल महासंघ मध्यप्रदेश के तत्वाधान में त्रिमूर्ति चौराहा पुलिस चौकी के पास धार में जिले की सभी ब्लॉकों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री जी के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दियाा। मध्यान भोजन, सांझा चूल्हा संचालन करने वाली महिलाओं, स्व सहायता समूह की माता बहिनों द्वारा आंगनवाड़ी बच्चों को भरपेट भोजन दिया जा रहा, लेकिन उसके बाद भी खाद्यान्न, खाते राशि बहुत कम डाली जा रही है। बच्चों की संख्या अधिक होने के बाद भी राशि कम डाली जा रही व मध्यान भोजन बनाने वाली रसोइयन का मानदेय भी बहुत कम यानी केवल 2000/- रूपये प्रतिमाह दिया जाता है और वह भी तीन – चार माह में मानदेय दिया जाता है। जब भी मानदेय के संबंध में अधिकारियों से मिलते हैं तो बजट नहीं है, आगे से राशि नहीं है, ऐसा कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। मध्यान भोजन, सांझा चूल्हा से संबंधित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया व माननीय मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन किया गया है कि जल्द से जल्द निराकरण किया जाये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article