डीएम एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

डीएम एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण | New India Times

जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश एस. द्वारा जिला कारागार झांसी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी बंदियों से एक-एक करके वार्ता की और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को स्नैक्स, टॉफी, बिस्कुट आदि वितरित किए। उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश से बचाव के समुचित प्रबंध किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी कैदी को कोई समस्या ना हो। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को बारिश के मौसम से बचाए जाने के पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए ताकि संक्रमण से उन्हें बचाया जा सके। जिलाधिकारी ने जेल चिकित्सालय का निरीक्षण किया और इलाज करा रहे बंदियों से उनकी स्वास्थ की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय में साफ सफाई एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान महिला बैरक और पुरुष बैरक में भी साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि ऐसे किसी भी कैदी जो कि अपने मुकदमें में पैरवी करने हेतु असमर्थ हैं उनसे प्रार्थना पत्र प्राप्त करके प्राधिकरण में भेजवायें ताकि उनको निःशुल्क पैरवी हेतु सरकारी अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सके। पाकशाला में पक रहे भोजन का भी निरीक्षण किया और तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की तथा जेलर को साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश एस, जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article