महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी विकास बोर्ड के लिए विधानसभा में मांग उठाने पर अखिल भारतीय लोधी निषाद बिन्द कश्यप एकता महासभा राजस्थान के सदस्यों ने विधायक शोभारानी कुशवाहा का आभार व्यक्त कर किया सम्मान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी विकास बोर्ड के लिए विधानसभा में मांग उठाने पर अखिल भारतीय लोधी निषाद बिन्द कश्यप एकता महासभा राजस्थान के सदस्यों ने विधायक शोभारानी कुशवाहा का आभार व्यक्त कर किया सम्मान | New India Times

महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी विकास बोर्ड के लिए विधायक शोभारानी कुशवाहा विधानसभा में मांग उठाई थी। जिसके लिए अखिल भारतीय लोधी निषाद बिन्द कश्यप एकता महासभा राजस्थान के सदस्यों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जनक सिंह लोधा, राष्ट्रीय प्रवक्ता रतन सिंह लोधा के नेतृत्व में विधायक कार्यालय धौलपुर पर पहुंच कर विधायक महोदया शोभारानी कुशवाह का स्मृति चिन्ह व पुष्प गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया।

विधायक ने विधानसभा में उठाई थी बोर्ड के लिए मांग

महारानी वीरांगना अवंती बाई बोर्ड की मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा करने पर सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक का धन्यवाद व्यक्त किया। युवा समाज सेवी व विद्यालय संचालक लोकेश राजपूत ने मिठाई खिलाकर ख़ुशी व्यक्त की। इस दौरान अमर सिंह लोधा, पाल सिंह, विश्वेंद्र सिंह काशीराम नामदेव धर्मेंद्र सिंह कैलाशी सरपंच बीरपुर महेश निषाद, सरपंच वासुदेव श्रीराम लोधा सुरेश महेंद्र सिंह मुकेश कोमल सिंह अचल सिंह मुन्नालाल गजेंद्र थान सिंह मंगल सिंह शिब्बू लोधा ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र कुमार प्रकाश सहित सैकड़ों की तादाद में जनप्रतिनिधि एवं लोधी निषाद बिंद कश्यप समाज के लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.