अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में छात्रों ने किया रोड जाम, बिजली कटौती मुक्त न होने पर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में छात्रों ने किया रोड जाम, बिजली कटौती मुक्त न होने पर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी | New India Times

मथुरा जनपद के सबसे बड़े एजुकेशन हब बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा में पिछले चार महीनों से अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में छात्रों का धैर्य जबाब दे गया क्योंकि 5 घंटे से लगातार विद्युत कटौती के विरोध में आज कोचिंग को छोड़कर सैकड़ों की संख्या छात्रों ने ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारे लगाते हुए सांकेतिक रोड को जाम किया और विद्युत कार्य प्रणाली के विरोध में शहरी अधिशासी अभियन्ता, अभियंता, जूनियर इंजीनियर के खिलाफ अपना विरोध प्रकट करते हुए छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर हमारे यहां पर बिजली की ऐसे ही समस्या रही तो छात्र बड़ा आंदोलन करेंगे साथ ही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंकगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.