शासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए ग्राम पंचायत रसेना में मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है तालाब का निर्माण कार्य | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

शासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए ग्राम पंचायत रसेना में मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है तालाब का निर्माण कार्य | New India Times

देवरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत रसेना में ग्राम से ही नजदीक बिजली पावर प्लांट के आगे राजस्व की सरकारी जमीन पर ग्राम पंचायत द्वारा तालाब का निर्माण कराया जा रहा है जो कि शासन के निर्देशों की अवहेलना करके वरिष्ठ अधिकारियों के आंखों पर पर्दा डालकर किया जा रहा है। जिसमें शासन के नियम विरुद्ध कार्य कर लाखों की राशि से बन रहे तालाब निर्माण कार्य को ग्राम के मजदूरों से कराया जाना था जिसका कार्य चोरी छुपे गुपचुप तरीके से जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है। जिस संबंध में सचिव, सरपंच एवं सहायक सचिव से बात करने की कोशिश की गई तो सभी ने जवाब देने पर चुप्पी साध ली। शासन की राशि का ग्राम पंचायत दुरुपयोग किया जा रहा है और वरिष्ठ अधिकारी चुप्पी साधे सब नजारा देख रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article