दिल्ली के जंतर मंतर पर ब्रजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे पहलवानों के समर्थन में भोपाल में भी हुआ विरोध प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

दिल्ली के जंतर मंतर पर ब्रजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे पहलवानों के समर्थन में भोपाल में भी हुआ विरोध प्रदर्शन | New India Times

दिल्ली के जंतर मंतर पर ब्रजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे पहलवानों के समर्थन में भोपाल के चेतक ब्रिज चौराहा पर महिला संगठन एआईएमएसएस, छात्र संगठन एआईडीएसओ, युवा संगठन एआईडीवायओ की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर युवा संगठन के जिला सांगठनिक कमेटी सदस्य सोनू सेन ने कहा कि अब यह सवाल सिर्फ महिला पहलवानो के साथ हुई घटना का नही है बल्कि यह देश के भीतर महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा का भी है। क्या अपराधी ऐसे ही बेरोकटोक घूमते रहेंगे और एक एफआईआर तक दर्ज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगानी पड़ेगी। हम कहना चाहते हैं कि इस लड़ाई में पहलवानो के साथ पूरा देश खड़ा हुआ है। छात्र संगठन एआईडीएसओ के भोपाल जिला सांगठनिक समिति के सदस्य श्याम शाक्य ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि ब्रजभूषण सिंह जैसे चरित्र के लोग सत्ता की शक्तियों का उपयोग बेटियों के ही खिलाफ कर रहे हैं। पॉस्को जैसा कानून जिसे सरकार बच्चियों की सुरक्षा की गारंटी होने का दावा करती है उसे चरित्रहीन सांसदों के पैरों तले रौंदा जा रहा है। ऐसे हालातो में महिलाएं – बच्चियां कब और कहां सुरक्षित महसूस कर सकेंगी। महिला संगठन एआईएमएसएस की जिला सचिव आरती शर्मा ने कहा कि आज महिला पहलवानो के धरने को 1 महीने से ऊपर हो गया है। वे लगातार अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठा रही हैं और आरोपी सांसद की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। देश के प्रधानमंत्री जो छोटी छोटी बात पर बयान देते रहते हैं एक शब्द इस विषय पर बोलने को तैयार नही हैं। आज का यह प्रदर्शन ये अपील करता है कि आम जनमानस महिला पहलवानो के आंदोलन का साथ दे और महिलाओं-बच्चियों पर हो रहे हमले के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें। हम मांग करते हैं कि तुरंत ब्रजभूषण सिंह को गिरफ्तार किया जाए और उदाहरण मूलक सजा दी जाए। प्रदर्शन का संचालन एआईएमएसएस की जिला अध्यक्षा श्रीमती रितु श्रीवास्तव ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.