मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत तामिया ब्लॉक के प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र चावलपानी में एक बार फिर अस्पताल में पदस्थ कर्मचारी की लापरवाही सामने आई है। भारी बारिश तेज आंधी तूफान के साथ अस्पताल के सामने तड़पती रही महिला नहीं आया कोई अस्पताल का कर्मचारी नहीं मिली 108 एंबुलेंस मजबूरी में अस्पताल के बाहर हुई महिला की डिलेवरी। रात चार बजे से तड़पती रही प्रसूता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चावलपानी में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आया है। शासन द्वारा चावलपानी में स्वास्थ्य केंद्र तो बनाया गया है लेकिन यहां पदस्थ कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद रहते हैं जिसके चलते ऐसी घटना आम बात है। आधुनिक युग में भी हॉस्पिटल में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने आला अधिकारियों से ध्यान देकर जागरूक कर्मचारी हॉस्पिटल में पदस्थ करने की मांग की है।
