थाना अयोध्या नगर में तैनात सिपाही राहुल यादव एवं आदित्य ठाकुर ने कायम की ईमानदारी की मिसाल | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना अयोध्या नगर में तैनात सिपाही राहुल यादव एवं आदित्य ठाकुर ने कायम की ईमानदारी की मिसाल | New India Times

पुलिस विभाग में ईमानदारी की मिसाल आज भी देखने को मिल रही है। थाना अयोध्या नगर में तैनात सिपाही राहुल यादव एवं आदित्य ठाकुर ने यह सिद्ध करके दिखाया है।
मिली जानकारी के अनुसारथाना अयोध्या नगर क्षेत्र में आज आरक्षक राहुल यादव आरक्षक आदित्य ठाकुर को ड्यूटी के दौरान रास्ते में लावारिस पड़ा एक पर्स मिला, जिसमें एक एटीएम कार्ड एवं अन्य जरूरी दस्तावेज व सामान रखा हुआ था। तत्पश्चात थाना प्रभारी को अवगत कराकर एटीएम कार्ड से बैंक से पता निकलवा कर मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया व फरियादी परमजीत सिंह जग्गी मकान नंबर 74 ओल्ड मिनाल रेसीडेंसी को थाने औचक उनका गुम हुआ पर्स व नगदी 15000/-₹ सुपुर्द किया गया। फरियादी व परिजनों ने थाना अयोध्या नगर व भोपाल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article