नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र राज्य सहकार चुनाव प्राधिकरण की ओर से चार चरणों मे घोषित कुल 253 कृषि उपज समितियों में 18 निर्विरोध चुनी जाने के पश्चात चरणबद्धता के तहत 147 संस्थाओं के लिए हुए 28 अप्रैल को मतदान हुआ जिसमें 37 संस्थाओं की मतगणना उसी दिन हो गई है। शेष 95 संस्थाओं की मतगणना आज 29 अप्रैल को हुई। कुल नतीजों में महाविकास आघाडी (एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना उद्धव ठाकरे) नंबर 1 पर रही वहीं सत्तारूढ़ भाजपा- शिवसेना (शिंदे गुट) को दूसरे स्थान पर सिमटना पड़ा है। जलगांव जिले में सभी 15 ब्लाक की APMCs के नतीजे संमिश्र रहे। भाजपा के नेता मंत्री गिरीश महाजन के होम टाउन जामनेर में भाजपा ने सभी 18 सीटों पर एकतरफा जीत हासिल करते हुए NCP नेता संजय गरुड़ के नेतृत्व वाले महाविकास आघाडी के पैनल को धूल चटा दी। भाजपा पुरस्कृत सहकार पैनल के धनराज चव्हाण, तूकड़ूदास नाईक, सुभाष पाटिल, शिवाजी पाटिल, सुभाष रामकृष्ण शिनगारे, पदमाकर पाटील, महेश देशमुख, राजमल भागवत, अशोक पाटिल, दिलीप गायकवाड़, वासुदेव घोंगड़े, चंद्रशेखर काले, सुनील कलाल, संगीता पाटिल, उज्ज्वला वाघोडे, अशोक भोईटे, संजय देशमुख विजयी हुए। इस चुनाव में भाजपा ने NCP के पूर्व नेता ईश्वरलाल जैन गुट के किसी भी प्रत्याशी को अपने पैनल में जगह नहीं दी बावजूद इसके जैन गुट ने भाजपा को अपना समर्थन बहाल किया था। मंत्री महाजन ने खुद व्यक्तिगत रूप से प्रचार का मोर्चा संभाला था। जामनेर APMC के नतीजे घोषित होने के बाद परंपरा के तहत विजयी प्रत्याशियों को जीत का तिलक कराने के लिए भाजपा समर्थकों की ओर से अति विशाल रैली निकाली गई जो मंत्री महाजन के बंगले पर स्थिर हुई। मंत्री महाजन इन दिनों कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए वोट मांगने के लिए बेलगांवी जिले में हैं जहां उनको भाजपा ने 10 विधानसभा सीटों को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है। महाजन को जीत का पासवर्ड कहने वाले उनके समर्थकों को उम्मीद है कि भगवा पार्टी बेलगांवी में सभी सीटें जीत लेगी।
महाराष्ट्र में चरणबद्ध तरीके से हो रहे सहकार क्षेत्र के इन चुनावों के दूसरे चरण में 88 संस्थाओं के लिए कल 30 अप्रैल को मतदान होगा जिनमें से 78 संस्थाओं की मतगणना उसी दिन यानी 30 अप्रैल को होगी बाकी शेष 10 की मतगणना 1 मई को की जाएगी। सूबे में सभी मार्केट कमेटियों के समग्र नतीजों के लिए 1 मई की शाम तक का इंतजार करना पड़ेगा। यहाँ पर एक बात महत्वपूर्ण है वह यह कि राज्य में पार्टी निहाय सीटों की संख्या की ओर देखा गया तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भाजपा इन दोनों में सबसे बड़ी पार्टी कौन होगा यह तय करने वाला नंबर आसपास है।
