मानव अधिकार मंच में प्रदेश सक्रीय सदस्य के रूप में मोहम्मद सगीर की हुई नियुक्ति | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मानव अधिकार मंच में प्रदेश सक्रीय सदस्य के रूप में मोहम्मद सगीर की हुई नियुक्ति | New India Times

राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान के अनुशंसा पर भोपाल न्यू कबाड़ खाना निवासी मोहम्मद सगीर को प्रदेश सक्रीय सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर अबरार अहमद खान, सईद उर रहमान,मोहम्मद नईम सैफी , मोहमद आमिर,दीपक साहू, राशिद कुरैशी, हसीब उर रहमान, फहीम सैफी एवं लोहार समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभ कामनाएं दी हैं। सभी ने मुबारक बाद पेश करते हुऐ उनके उज्वल भविष्य की कामना की और संगठन के लिए निडर एवं निष्पक्ष कार्य करके संगठन को आगे बढ़ाने की आशा व्यक्त की है। इस मौके पर मोहम्मद सगीर ने NIT सवांददाता से बात करते हुऐ कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है, उस जिम्मेदारी को मैं पूर्ण रूप से मेहनत, लगन एवं निष्ठा, समर्पण भाव के साथ निभाउंगा साथ ही साथ संगठन के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। संगठन के नियमों का पालन करते हुए समाजहित व संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाउंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.