अवैध शराब बंद करने कि मांग को लेकर मानव भगवती संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन  | New India Times

संजय गुप्ता, सागर ( मप्र ), NIT; ​अवैध शराब बंद करने कि मांग को लेकर मानव भगवती संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन  | New India Timesसागर जिला के गौरझामर थाना अन्तर्गत ग्राम पटना खुर्द में बिक रही अवैध शराव को लेकर मानव भगवती संगठन के कार्यकर्ताओं ने अनुविभागिय अधिकारी राजस्व विभाग के नाम नायब तहसीलदार नीरज कलासिया को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग कि गई है कि ग्राम पटना खुर्द में जमकर अवैध शराब बेची जा रही है। ग्राम पचांयत द्वारा पुलिस प्रशासन को प्रस्ताव देने के बाद भी अवैध शराब बंद नहीं हो रही है। गांव में आसामाजिक तत्व शराब पीकर उपद्रव करते हैं और महिलाओं व बच्चों को परेशान करते हैं। इसके पूर्व भी ग्रामवासियों द्वारा अवैध शराब पकडवाई गई थी, लेकिन गौरझामर पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिये कोई प्रयास नही किया जा रहा है। ग्रामवासियों ने मांग की है कि गांव में बिक रही अवैध शराब पर पुलिस कार्यवाही करे नहीं तो वह आंदोलन करेंगे। इस संवंध में थाना प्रभारी प्रकाश पटेल से संर्पक नहीं हो सका है।

अवैध शराव कहीं नहीं बिकने दी जायेगी। कौन अवैध शराव बिकवा रहा है, मैं पकडवाता हूँ: बी.के. आर्य, एसडीओपी देवरी

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article