राणापुर अंचल का दूसरा भगोरिया हाट समोई में भराया, युवतियां फैशनेबल पोशाकों में मुंह में पान चबाते हुए आईं नज़र | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राणापुर अंचल का दूसरा भगोरिया हाट समोई में भराया, युवतियां फैशनेबल पोशाकों में मुंह में पान चबाते हुए आईं नज़र | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर अंचल का दूसरा भगोरिया हाट समोई में भराया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने शिरकत की व भगोरिया मेले का आनंद लिया। आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोगोें की भीड़ जुटी।

आकर्षक शृंगार और पारंपरिक चटकीले परिधान के साथ सजधज कर मेले में आए युवक-युवतियां आकर्षण का केंद्र रहे। युवतियां चांदी के गहनों से लदी हुई थीं। मेले में छोटे-बड़े झूले चकरी लगे। कोई झूला झूलने की होड़ में व्यस्त था तो कोई स्वादिष्ट व्यंजनों और शरबत, कुल्फी, आइसक्रीम, पान का लुत्फी का लुत्फ उठाने में मशगूल था।

वहीं ग्रामीणों ने यहां लगे भगोरिया हाट से जलेवी, भजिये, संतरे, अंगूर सहित अन्य खाद्य सामग्री अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से खरीदारी की। यहां भोगोरिया मेले की धुम रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.