राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के जिला सागर के पुलिस थाना केसली अंर्तगत एक आदतन अपराधी मनीष दुबे जिसके खिलाफ आवैध शराब विक्रय, गाड़ी तोड़फोड़, मारपीट, सट्टाजुआ, एससी एससीएसटी एक्ट जैसे दर्जनों से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं फिर भी आरोपी मनीष दुबे पुलिस की गिरफ्त से फरार है और करीब एक माह में लगातार एक बाद एक अपराधों को अंजाम दे रहा है।

फरियादी चूरामन पटेल, शन्नी फौजदार सहित एडवोकेट अनिरूद्ध सिंह ने पुलिस अधीक्षक सागर को कार्यवाही हेतु आवेदन दिया था पर फरार आरोपी पीड़ितों और गवाहों को मोबाइल काल कान्फ्रेंस के माध्यम से पीड़ितों को डरवा रहा है जो आडियो शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो आडियो काल रिकार्ड की गई है उसमें स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि सागर जिला नहीं पूरे मध्य प्रदेश की पुलिस भी मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकती। आडियो में अपराधी के हौसले इतने बुलंद हैं कि आरोपी खुलकर शिकायत कर्ताओं को 302 करने और गोली मारने की धमकी दे रहा है। वहीं चूरामन पटेल सहित अन्य सभी पीड़ित परिजन और क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पुलिस थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक सागर के यहां तक कार्यवाही की गुहार लगा रहे हैं फिर भी आरोपी लगातार धमकी दे रहा है।
