मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना कलान के ग्राम लखनपुर पुलिया के पास 14 जनवरी को एक शव मिला था जिस की पहचान मुकीम नि0 कस्बा व थाना उसौत जिला बदायूं के रूप में हुई, सूचना पर थाना कलान पुलिस एवं एस, आनन्द वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल स्थल का निरीक्षण किया गया।
मृतक के पिता सलीम शाह की तहरीर पर कलान पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। 16 जनवरी को बृजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कलान के नेतृत्व में उ0 नि0 अनवर अहमद ने पुलिस टीम द्वारा मौर्य ढाबे के पास से संजीव उर्फ संजू थाना उसेत जिला बदायूं, हालिया पता थाना कलान एवं पवन थाना उसैहत जिला बदायूं को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि मुकीम का मेरी बहन से प्रेम प्रसंग था, मना करने के बाद भी मुकीम नहीं माना इसलिए हम दोनों भाइयों ने मिलकर मुकीम को बहाने से घर बुला कर उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को मोटरसाइकिल से ले जाकर लखनपुर रोड पर पुलिया के पास फेंक दिया था।
घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद किया है। आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल बरामद, आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
