मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस थाना जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलगांव माल सरपंच द्वारा सूचना दी गई थी कि नदी के पुल के नीचे सीमेंट पाइप में अज्ञात पुरुष की लाश दिखाई दी जिसकी सूचना पुलिस को मिली। धारदार हथियार से हत्या आरोपियों द्वारा की गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिलीप पिता जाग लाल वरकडे उम्र लगभग 35 साल निवासी ग्राम गोरारखेड़ी न चौकी कुमारपानी थाना बिछुआ जिला छिंदवाड़ा पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि संदेही परसराम सुखलाल अनिल सुनील को दस्तयाब कर पूछताछ की जिनके द्वारा 75 डिसमिल पुश्तैनी जमीन थी जिसका सौदा 2015 में सुकलाल वरकडे के साथ हुआ था किंतु रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी इस बात पर से दोनों का विवाद चल रहा था जो सुखलाल बरगढ़ ने अपने दामाद परसराम के साथ मिलकर दिलीप पकड़े की हत्या करने की साजिश रची और चारों ने मिलकर चाकू से हत्या कर दी जिसके बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी और आरोपी ग्रहण अनिल पिता सुकलाल वरकडे उम्र 30 साल निवासी पुलिस चौकी खमारपानी सुनील पिता सुखलाल वरकडे उम्र 24 साल पुलिस चौकी खबर पानी सुखलाल पिता पार्क लाल वरकडे उम्र 50 साल निवासी पुलिस चौकी खमार पानी परसराम धुर्वे पिता काशीराम धुर्वे उम्र 32 साल निवासी जंगल डेरी थाना नवेगांव पुलिस के हत्थे चढ़े जिनके पास से चार चाकू दो मोटरसाइकिल बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया जिसके बाद सभी को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया। इस कार्यवाही में जिला पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा के मार्गदर्शन में एसडीओपी केके अवस्थी, थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय, उप निरीक्षक संजय सोनवानी मान सिंह बघेल आरक्षक बृजेश आरक्षक नेकलेस प्रधान आरक्षक शिवनाथ प्रेमलता अनुज सहित कई पुलिस टीम की सहायता से पुलिस ने कार्यवाही की है।
