पुलिया पर बने बड़े गड्ढे से हो रहे हैं सड़क हादसे, जिम्मेदार बेखबर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिया पर बने बड़े गड्ढे से हो रहे हैं सड़क हादसे, जिम्मेदार बेखबर | New India Times

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा के ग्राम हेटी की पुलिया क्षतिग्रस्त हालत में तब्दील हो गई है ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया है कि बारिश के पहले भी इसी तरीके से बड़ा गड्ढा इस पुलिया में हो गया था परंतु बारिश के बाद यह पुलिया में बहुत बड़ा गड्ढा हो गया है और बीच में पुलिया के दरारें भी आ गई हैं जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है क्योंकि यहां से बड़ी गाड़ियों का भी आवागमन होता है और यह रोड 6 गांव के अंतर्गत आती है और यहीं से शहर की ओर जाना पड़ता है। यह रोड 24 घंटे ग्रामीणों के आने जाने का एकमात्र साधन है जो कि बारिश से क्षतिग्रस्त हालत में तब्दील पड़ा है। इसकी कोई उचित निर्माण कार्य करने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई है। शासन प्रशासन से मांग की गई है कि कोई बड़ी दुर्घटना ना होए इस पुलिया पर क्योंकि यहां कई बार मोटरसाइकिल वालों के एक्सीडेंट हो चुके हैं। इसलिए समय रहते ध्यान देने की आवश्यकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.