प्राचीन मज़ार व मस्जिद को हटाये जाने के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी ने दिया धरना | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

प्राचीन मज़ार व मस्जिद को हटाये जाने के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी ने दिया धरना | New India Times

आज दिनांक 16 जनवरी 2023 को मथुरा वृंदावन रोड स्थित प्राचीन मज़ार व मस्जिद को हटाये जाने के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्श
कर मजार व मस्जिद को हटाये जाने का विरोध किया गया। धरना को संबोधित करते हुए बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष मेराज अली ने कहा कि अगर रोड को चौड़ा ही करना है तो रोड पर आ रहे सभी धार्मिक स्थलों को हटाया जाए ना की समुदाय विशेष के ही धार्मिक स्थलों को हटाए जाने का कार्य किया जाए ,जिसका हम कड़ा विरोध करते हैं और प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि हमारी उपरोक्त मांगों पर तत्काल कार्यवाही नहीं की गई, तो इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरना स्थल पर पहुंचकर धरना का समर्थन कर डॉक्टर अंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे कि किसी भी समाज के व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचे। मंच के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से अपील की गई कि उपरोक्त समस्या का समाधान विवेक पूर्ण रवैया अपनाते हुए निकाला जाए।

धरना स्थल पर जाकिर कुरेशी पार्षद, बल्लू कुरेशी, मोहम्मद तौफीक आडती, फारुकी, मोहम्मद परवेज, यूसुफ, रज्जू कुरेशी, मोहम्मद रिजवान, गिर्राज प्रसाद, आरिफ, राजा हुसैन, मुनव्वर बेग, लाला, अब्दुल रशीद, जितेंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल कर्दम, आमीन, लोकेश कुमार राही, आमीन, अजीज, मतीन चौधरी, शादाब खान, बंटी कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.