रिटर्निंग ऑफिसर/मंडलायुक्त इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं जिलाधिकारी ने किया बुंदेलखंड महाविद्यालय का निरीक्षण | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

रिटर्निंग ऑफिसर/मंडलायुक्त इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं जिलाधिकारी ने किया बुंदेलखंड महाविद्यालय का निरीक्षण | New India Times

मंडलायुक्त झांसी/रिटर्निंग ऑफिसर इलाहाबाद-झांसी खण्ड निर्वाचन क्षेत्र डॉ आदर्श सिंह एवं जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने सोमवार को इलाहाबाद-झॉसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन -2023 की तैयारियों के संबंध में बुंदेलखंड महाविद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यालय प्रांगण से पोलिंग पार्टी के प्रस्थान, वापसी एवं मतगणना आदि की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश दिए। मंडलायुक्त/रिटर्निंग ऑफिसर इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र डॉ आदर्श सिंह ने भ्रमण के समय बुन्देलखण्ड महाविद्यालय, झॉसी में बने हॉल का निरीक्षण किया तथा उसमें इलाहाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतपेटिकाओं की रिसिविंग/काउण्टिंग संबंधी तैयार किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर नगर आयुक्त, नगर निगम एवं जिला पंचायत राज अधिकारी, झॉसी को हॉल की समुचित प्रकार से साफ सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हॉल की सम्यक् रूप से जांच कर ली जाए तथा टूटी पड़ी खिड़कियों आदि की मरम्मत करा ली जाए। उन्होंने हॉल के निकट स्थित शौचालय का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी झॉसी द्वारा हॉल में बने डबल लॉक की व्यवस्था तथा उसकी सुरक्षा हेतु संबंधित जानकारी दी।

रिटर्निंग ऑफिसर/मंडलायुक्त इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं जिलाधिकारी ने किया बुंदेलखंड महाविद्यालय का निरीक्षण | New India Times

बुंदेलखण्ड महाविद्यालय में इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2023 निर्वाचन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्होंने अपर जिलाधिकारी, प्रशासन/वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिये कि वे पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एवं अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग के सहयोग से बुन्देलखण्ड महाविद्यालय, झांसी में निर्वाचन दृष्टिगत पार्किंग एवं बैरिकेटिंग आदि के सम्बन्धित समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैरिकेडिंग को मजबूत बनाए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि बेरीकेटिंग के माध्यम से प्रत्याशियों सहित अन्य लोगों के मतगणना स्थल तक आने जाने में असुविधा ना हो इसे अवश्य सुनिश्चित कर लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को निर्देश दिये कि वे बुन्देलखण्ड महाविद्यालय के उपरोक्त हॉल की सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धी प्लान भी तैयार कर लिए जाएं।

भ्रमण के समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश एस, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री एके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री एस के वर्मा, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एवं अपर नगर आयुक्त, सचिव झांसी विकास प्राधिकरण सहित अन्य अधिकारी उपस्थिति रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.