विधायक सौगातों के नाम पर बटोर रहे हैं सस्ती लोकप्रियता: आशीष ठाकुर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विधायक सौगातों के नाम पर बटोर रहे हैं सस्ती लोकप्रियता: आशीष ठाकुर | New India Times
भाजपा नेता आशीष ठाकुर

भाजपा नेता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से स्वीकृत निर्माण और जल योजनाओं को अपना बता जनता को विधायक जी गुमराह कर रहे हैं। स्थानीय विधायक श्री सुनील उइके सौगातों के नाम पर सस्ती लोकप्रियता बटोरने का प्रयास कर रहे हैं, वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से स्वीकृत निर्माण और जल योजनाओं को कमलनाथ ओर नकुलनाथ के सहयोग से स्वीकृत बता कर विधानसभा के भोले-भाले नागरिकों/मतदाताओं को गुमराह कर रहे हैं जबकि जिले भर से सभी निर्माण कार्यों और जल परियोजनाओं का भूमिपूजन/लोकार्पण और शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बिछुआ से कर चुके हैं फिर भी स्थानीय विधायक ग्रामीण क्षेत्रो में पहुंचकर सौगातों की रेबड़ी बांट रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.