पुलिस द्वारा वकील की पिटाई से नाराज वकील साथियों ने लखनऊ-रायबरेली मार्ग किया जाम, मुकदमा खत्म करने पर बनी बात | New India Times

सद्दाम हुसैन, मोहनलालगंज/लखनऊ (यूपी), NIT:

पुलिस द्वारा वकील की पिटाई से नाराज वकील साथियों ने लखनऊ-रायबरेली मार्ग किया जाम, मुकदमा खत्म करने पर बनी बात | New India Times

पुलिस द्वारा हाईकोर्ट के वकील की बेरहमी से पिटाई और फिर हवालात में बंद करने को लेकर साथी वकीलों ने जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली में मौजूद वकील बाइक व कार में मामूली टक्कर के बाद पुलिस ने वकील व उसके साथी को थाने लाकर बेरहम से पिटाई कर हवालात मे डाल दिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज वकीलों ने शनिवार को थाने का घेराव कर हाईवे जाम कर दिया। वकील दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व इंस्पेक्टर, एसीपी को हटाए जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान वकीलों व पुलिस में धक्का मुक्की भी हुई इस हंगामे के दौरान लगभग दो घंटे तक लखनऊ-रायबरेली राजमार्ग व अन्य सड़कें जाम रहे। एडीसीपी ने दोषी पुलिस कर्मियो के विरूद्व मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। वकील ने दोषियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है नए साल पर मुस्तैदी: 100 से अधिक जगहों पर तैनात रहेंगे 8000 पुलिसकर्मी अस्पताल के कर्मचारी भी सरसवां अर्जुनगज के रहने वाले अधिवक्ता अश्वनी कुमार सिंह ने बताया साथी अरुण ओझा के साथ शुक्रवार की रात सिसेण्डी से अपने घर जा रहे थे उसी समय उल्टी दिशा से आ रही बाइक उनकी कार में टकरा गई। इस दौरान चौकी पर तैनात दरोगा राजकुमार व वीके सरोज ने बिना कुछ सुने उनकी पिटाई शुरू कर चौकी की लाइट बन्द कर दी और बाइक सवार सतीश निर्मल की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया।इसके बाद शनिवार सुबह मोहनलालगंज और लखनऊ के नाराज वकीलों ने मोहनलालगंज कोतवाली के सामने पहुंचकर हाइवे जाम कर दिया। इस दौरान वकीलों और पुलिस में कई बार झड़प हो गई और हवालात से सड़क पर लाये गए पीड़ित वकील को देखकर और आक्रोशित हो गए। वकीलों ने आरोपी दरोगाओं पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कहकर नारेबाजी शुरू कर दी इसके बाद दरोगाओं पर कार्रवाई और पीड़ित वकील का मुकदमा खत्म करने की बात पर वकील शांत हुए और हाइवे से जाम खत्म किया। पीड़ित वकील ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है एसीपी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी दारोगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जाम हो गया मोहनलालगंज वकीलों के हंगामे से लखनऊ-रायबरेली मार्ग, मोहनलालगंज-गोसाईगंज मार्ग, मोहनलालगंज- सिसेण्डी मार्ग, जुनाबगंज- मोहनलालगंज मार्ग जाम हो गए जिससे आम लोगों को परेशानी हुई जिन दारोगाओ पर अधिवक्ताओ से मारपीट का आरोप था उन्हे मोहनलालगंज कोतवाली से हटाने व जाॅच के बाद हुआ टांसफर करने के अफसरो के आश्चसन के बाद प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ता माने,प्रदर्शन किया खत्म,हाइवे पर आवगमन शुरू हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.