जलगांव जिले में खसरा/रूबेला टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ़्तार, कोविड गाइड लाइन जारी लेकिन प्रसार का अभाव | New India Times

नरेंद्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NiT:

जलगांव जिले में खसरा/रूबेला टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ़्तार, कोविड गाइड लाइन जारी लेकिन प्रसार का अभाव | New India Times

जलगांव जिले के सभी 15 तहसीलों में खसरा/रूबेला टीकाकरण अभियान ने तेजी पकड़ ली है। जिला स्वास्थ अधिकारी डॉ तुषार देशमुख, डॉ मनीषा बांगर के मार्गदर्शन में प्रत्येक गांव से बच्चों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसी के तहत मंत्री महाजन के गृह निर्वाचन जामनेर में ब्लॉक टीम ने 9 महीने से 5 साल के बीच के 26,345 बच्चों का सर्वेक्षण पूरा किया है, जिसमें 9 महीने से 2 साल तक के 11,980 बच्चों में पहली खुराक वाले 32 और दूसरी खुराक से 46 बच्चे वंचित पाए गए। 8 बच्चे ऐसे हैं जिनके ब्लड सैंपल जांच के लिए अहमदाबाद भेजे गए हैं। टीकाकरण से वंचित रहे बच्चों के लिए आने वाले 15 दिनो तक विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया है।

जलगांव जिले में खसरा/रूबेला टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ़्तार, कोविड गाइड लाइन जारी लेकिन प्रसार का अभाव | New India Times
विज्ञापन

खसरे ने मुंबई में काफी कहर मचा रखा है। यह वायरस संक्रमण है जो संकरी और अधिकतम आबादी वाले इलाकों में फैलता है। डॉ राजेश सोनवणे ने बताया कि खसरा विटामिन A के अभाव से होता है। इसका संक्रमण होने पर भीड़ से अलग रहें, साफ सफाई का ध्यान रखें, फल सब्जियों को आहार में प्राथमिकता दें, समय समय पर रूबेला और खसरे का टीका अवश्य लगवाएं।

कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी को जनता के बीच प्रचारित करने की प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ गई है। दुर्भाग्य से इस मामले में सरकार लापरवाही बरतती देखी जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.