इटवा प्रीमियर लीग सीजन 6 के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन इटवा बनाम मीडिया इटवा के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में मीडिया टीम हुई विजयी, सिद्धार्थ नगर व खलीलाबाद टीम के बीच हुए मुकाबले में सिद्धार्थ नगर टीम रही विजयी | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा प्रीमियर लीग सीजन 6 के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन इटवा बनाम मीडिया इटवा के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में मीडिया टीम हुई विजयी, सिद्धार्थ नगर व खलीलाबाद टीम के बीच हुए मुकाबले में सिद्धार्थ नगर टीम रही विजयी | New India Times

इटवा प्रीमियर लीग सीजन 06 के दूसरे दिन चैलेंजिंग मुकाबला मीडिया इटवा बनाम प्रशासन इटवा तथा सिद्धार्थनगर बनाम खलीलाबाद के बीच खेला गया।
टॉस जीत कर पुलिस इटवा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके जवाब में उतरी मीडिया इटवा ने निर्धारित 10 ओवर में 08 विकट खोकर 125 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें राजा ने 67 रन की तूफानी पारी खेली। जिसके जवाब में उतरी पुलिस इटवा ने रोमांचक मुकाबले में 121 रन बना पाई। पुलिस इटवा की ओर से रंजीत 39 व गजानंद पांडेय 30 रन की पारी खेली। मीडिया इटवा के तरफ से अरशद खान ने घातक गेंदबाजी करतें हुए 05 विकट लिए। जिसके बदलौत मीडिया इटवा ने यह मैच 04 रन से जीत लिया।
दूसरा मुकाबला सिद्धार्थनगर बनाम खलीलाबाद के बीच खेला गया।
टॉस जीत कर सिद्धार्थनगर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके जवाब में उतरी खलीलाबाद ने निर्धारित 15 ओवर में 09 विकट खोकर 124 रन का स्कोर खड़ा किया। खलीलाबाद के तरफ से गोल्डी 44, रोहित 21 एवं कादिर ने 26 रन का सहयोग दिया। सिद्धार्थनगर के तरफ से विक्की ने 04 विकेट झटके। जिसके जवाब में उतरी सिद्धार्थनगर के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 09 ओवर में 03 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। जिसमें रवि ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए। जिसके बदौलत सिद्धार्थनगर ने 07 विकट से इस मैच को आसानी से जीत ली। इस मैच का मैन ऑफ द मैच 04 विकट लेने वाले सिद्धार्थनगर के विक्की रहे। इस मौके टूर्नामेंट के अध्यक्ष कमाल अहमद, उपाध्यक्ष आरिफ मकसूद सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.