मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना रोजा पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर अवैध तमंचा और चोरी के 13 मोबाइल फोन बरामद किया है।
कुंवर बहादुर सिंह थाना रोजा प्रभारी के नेतृत्व में उ0 नि0 नीरज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हथोड़ा, मोहसिन, लोकेंद्र सिंह आदि पुलिस टीम ने मोहम्मदी पुल के पास से आशीष को गिरफ्तार किया कर चोरी के 13 एंड्राइड मोबाइल, एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
