दाऊदी बोहरा सामाज ने विधायक वीरसिंह भूरिया का किया सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

दाऊदी बोहरा सामाज ने विधायक वीरसिंह भूरिया का किया सम्मान | New India Times

थांदला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीरसिंह भूरिया ने दाऊदी बोहरा समाज थांदला के आमील साहब शेख सैफुद्दीन भाई से मुलाकात कर चर्चा की। आमिल साहब ने दाऊदी बोहरा समाज के क़ब्रिस्तान थांदला में चल रहे कार्य के बारे में विधायक वीरसिंह भूरिया को अवगत करवाया। विधायक ने अपनी विधायक निधि से कार्य को पूर्ण करवाने के लिए कहा।

क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया ने पुर्व में आमिल साहब को उक्त कार्य को विधायक निधि से पूर्ण करवाने के लिए आश्वस्त किया।

थांदला दाऊदी बौहरा समाज के आमिल साहब व समाज जन ने विधायक वीर सिंह भूरिया का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पारसीग डिंडोर, थांदला के आई टी सेल के सम्मी खान भी मौजूद थे।

दाऊदी बोहरा समाज के मुल्ला मुर्तुजा भाई कल्याणपुरा, वाला मुस्ताअली भाई, काईद भाई, सैफुद्दीन भाई डोकड़वानी, हकीम भाई मसकाती मेघनगर दाऊदी बोहरा समुदाय के वरिष्ठ अली असगर बोहरा आदी भी मोजुद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.