अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिंड जिला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला के एक गांव में पहले दबंगों ने एक महिला के साथ गैंग रेप किया उस दौरान उसके पति के पहुंच जाने पर उसे बड़ी बेरहमी से पिटाई कर उसे पेशाब पिला दिया। पीडित ने पुलिस पर गैंग रेप के मामले को दबाने कर केवल मारपीट का मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार भिंड जिला के देहात थाना क्षेत्र के मुरलीपुरा गांव के फरियादियों के मुताबिक गांव महिला अपने घर में अकेली थी तभी दो युवक घर में घुस आए और उसके साथ उन्होंने सामूहिक बलात्कार किया। इतने में मौके पर पहुंचे महिला के पति ने जब आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पहले तो उसकी बेरहमी से की पिटाई की और फिर उसे पेशाब पिलाई। घटना की खबर लगते ही पीड़िता के पति को गांव के लोगों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के साथ दो दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट की है। पुलिस ने सिर्फ मारपीट और साधारण धाराओं में मामला दर्ज किया है, सामूहिक बलात्कार का केस ही दर्ज नहीं किया है। पीडितों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।

ऐ गलत ऐसे लोगो को जिनदा जला देना चाहिए.