मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत परिसर में आज जिला कलेक्टर शीतला पटले जिला पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा का आज औचक दौरा हुआ जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जिला कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि विकासखंड स्तर पर पदस्थ सभी विभागों के अधिकारियों जनपद पंचायत ग्राम वार नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स ग्राम पंचायत के सभी सदस्य और क्षेत्र के निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों को इस कार्यशाला मैं उपस्थिति दर्ज कराई एवं पेसा एक्ट को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर धीरेंद्र दुबे ने पैसा एक्ट से जुड़ी बारीकियों से जानकारियों को अवगत कराया गया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे एसडीओपी के के अवस्थी तहसीलदार सुश्री रेखा देशमुख मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि चौहान जनप्रतिनिधि सभी विभागों के अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव जनपद अमला उपस्थित रहा जिला कलेक्टर श्रीमती शितला पटले पहली महिला कलेक्टर है।
