बुरहानपुर आकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के स्थलों का किया निरीक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर आकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के स्थलों का किया निरीक्षण | New India Times

महाराष्ट्र के रास्ते मध्य प्रदेश में आ रहे कांग्रेस सांसद एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं का लगातार बुरहानपुर भ्रमण की कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया टीम ने बुरहानपुर जिले का दौरा किया एवं जिन स्थलों में राहुल गांधी का रुकने का कार्यक्रम पूर्व से तय है वहां के स्थलों एवं तैयारियों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए यात्रा के कांग्रेस के सह समन्वयक दुर्गेश शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता श्री के के मिश्रा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार श्री पीयूष बबेले, बुरहानपुर खंडवा जिले में कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रवक्ता दीप्ति सिंह बुरहानपुर पहुंचे और उन्होंने यहां की टीम से मुलाकात की। मीडिया दल ने सर्वप्रथम दोपहर के भोजन का स्थान सेंट जेवियर स्कूल पर पहुंचकर तैयारियों को देखा और इसके पश्चात ग्राम बोदरली पहुंचकर वहां भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों की सुविधाओं के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर की रात्रि में बोदरली ग्राम में प्रवेश करेगी और राहुल गांधी यहां विश्राम करने के बाद अगले दिन 21 को बुरहानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में नुक्कड़ सभा लेकर खंडवा की ओर प्रस्थान करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.