गोला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि भारी मतों से हुए विजयी | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गोला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि भारी मतों से हुए विजयी | New India Times

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की मतगणना के नतीजे आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमन गिरि ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को भारी वोटों के अंतर से चुनाव में करारी शिकस्त दी है। गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी को 1,24,810 वोट मिले हैं जबकि सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 90,512 मत मिले हैं जिसके चलते भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी 34,298 वोटों के भारी अंतर से चुनाव जीत गए हैं। गोला विधानसभा से भाजपा के दिवंगत अरविंद गिरी विधायक थे। उनके देहांत के बाद यह सीट खाली हुई थी और यहां पर 3 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। 
जिसके कल नतीजे आए हैं और पुनः दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी चुनाव जीतकर गोला विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक बन गए हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी नेतृत्व की हुई है। पार्टी के नेताओं की हुई है। यह जीत उनके पिता अरविंद गिरी की हुई है। उन्होंने कहा कि दिवंगत पिता ने जनता की सेवा के लिए जो सपने संजोए थे, उन सपनों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि गोला गोकर्णनाथ स्थित मंदिर में करीडोर बनाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र की जनता का चौमुखी विकास किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.