मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर रन फॉर वाइल्डलाइफ मैराथन के अंतर्गत हाथीपावा पर्वत पर फॉरेस्ट प्रोटेक्शन, प्लांटेशन के तहत रोपे गए 300 पौधे | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर रन फॉर वाइल्डलाइफ मैराथन के अंतर्गत हाथीपावा पर्वत पर फॉरेस्ट प्रोटेक्शन, प्लांटेशन के तहत रोपे गए 300 पौधे | New India Times

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत रन फॉर वाइल्ड लाइफ मैराथन के अंतर्गत हाथीपावा पर्वत पर फॉरेस्ट प्रोटेक्शन, प्लांटेशन के तहत 300 पौधे रोपे गए। रविवार को हाथीपावा पर्वत पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक अगन जैन, सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, वन मंडलधिकारी वन मंडल हरे सिंह ठाकुर, एडीएम एस.एस. मुजाल्दा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश वर्मा, एसडीएम सुनील कुमार झा एवं अन्य जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर रन फॉर वाइल्डलाइफ मैराथन के अंतर्गत हाथीपावा पर्वत पर फॉरेस्ट प्रोटेक्शन, प्लांटेशन के तहत रोपे गए 300 पौधे | New India Times

जिसमें अमलतास के 50 पौधे, आंवले के 10 पौधे, लसोड़ा के 50 पौधे, ग्रेटर फार्म के 50 पौधे, नीम के 50 पौधे, सीताफल के 40 पौधे, करंज के 50 पौधे लगाए गए।

इस दौरान बड़ी संख्या में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी के साथ हाथीपावा मॉर्निंग क्लब के कमलेश पटेल, रविंद्र सिसोदिया, सुनील चौहान के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.